फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A two and a half year old child playing in front of the house is missing

घर के सामने खेल रहा ढाई साल का बच्चा लापता

Sat, 15 May 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
A two and a half year old child playing in front of the house is missing
घर के सामने खेल रहा ढाई साल का बच्चा लापता
विज्ञापन

सोनहा/भानपुर। घर के सामने खेल रहा ढाई साल का बच्चा शनिवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी देर तक बच्चा आसपास नहीं मिला तो गांव में खलबली मच गई। परिवार के लोगों ने सोनहा पुलिस को तहरीर दी।
घटना की जानकारी होने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड की मदद से बच्चे का सुराग लगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ खास जानकारी नहीं हो पाई। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज करते हुए एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के दरियापुर जंगल गांव के उकड़हवा टोले की है। बच्चे के बाबा जगराम ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह 10 बजे घर के सामने ही उनका ढाई वर्षीय नाती रितेश चौहान पुत्र जवाहिर खेल रहा था। उसी समय गांव का ही एक लड़का उसे खेलाने के लिए साइकिल पर बैठाकर लेकर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर जब उस लड़के से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगराम ने गांव के ही एक लड़के और एक महिला पर बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने भी घटना स्थल मुआयना कर पीड़ित परिवार से जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed