फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A trailer ran over a teacher who had fallen on the road and died

Basti News: सड़क पर गिरे शिक्षक के ऊपर से गुजर गया ट्रेलर, मौत

Sat, 23 Aug 2025 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
A trailer ran over a teacher who had fallen on the road and died
शिक्षक जितेंद्र यादव की हादसे में मृत्यु के बाद बेहाल पत्नी श​शिकला यादव।
वाल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के मनौरी ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक सहित तीन लोग सड़क के किनारे गिर गए। उसी समय तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक लेकर गिरे शिक्षक के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही 35 वर्षीय जितेंद्र यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन

बेलहरा के आनंद इंटर कॉलेज में सोनहा थानाक्षेत्र के नोनहा अजगैवा जंगल निवासी जितेंद्र यादव पुत्र निरहू यादव शिक्षक थे। शहर के बड़ेवन में मकान बनवाकर रहते थे और वहीं से विद्यालय जाते थे। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह बाइक से बड़ेवन वाले मकान से विद्यालय जा रहे थे। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के मनौरी ओवरब्रिज पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। उस पर सवार प्रकाश पुत्र राम रूप चौरसिया निवासी आमा टिनीच थाना गौर तथा 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उसी समय पहुंचे ट्रेलर ने जितेंद्र यादव को चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी ने बताया कि मृतक के ससुर राम कृति यादव निवासी शिवपुर थाना गौर की तहरीर के आधार पर शव का पंचायत नामा भरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार देर रात नगैचा घाट पर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात महीने पहले पैदा हुई है बेटी : हिंदी के अध्यापक की असामयिक मौत से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पत्नी शशिकला आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अध्यापिका हैं। अभी सात महीने पहले ही बेटी जीविषा पैदा हुई है। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी शशिकला यादव बेहोश हो गईं। मां राज दुलारी देवी, भाई महेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। आनंद इंटर काॅलेज के शिक्षकों तथा बच्चों में शोक व्याप्त हो गया। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित करके गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई।

शिक्षक जितेंद्र यादव की हादसे में मृत्यु के बाद बेहाल पत्नी शशिकला यादव।

शिक्षक जितेंद्र यादव की हादसे में मृत्यु के बाद बेहाल पत्नी शशिकला यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed