{"_id":"69cd6766c568a389520740e4","slug":"a-tenth-grade-student-became-the-in-charge-of-the-womens-police-station-for-a-day-basti-news-c-207-1-bst1001-155969-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक दिन के लिए महिला थाने की प्रभारी बनीं दसवीं की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक दिन के लिए महिला थाने की प्रभारी बनीं दसवीं की छात्रा
विज्ञापन
महिला थाने की कमान संभालती छात्रा नित्या। स्रोत- पुलिस।
बस्ती। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह की पहल पर एक निजी विद्यालय की दसवीं की छात्रा नित्या कसौधन को एक दिन के लिए थानेदार बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी ने पुष्प गुच्छ देकर छात्रा का स्वागत किया। उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाया।
बतौर प्रभारी निरीक्षक छात्रा नित्या ने महिला थाना के कार्यों को देखा। इस दौरान उन्होंने महिला थाने का कार्य संपादित करने के तौर तरीके सीखे। छात्रा ने प्रभारी निरीक्षक के रूप में मालखाने और हवालात का निरीक्षण। मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों का जायजा लिया। थाने पर आए हुए फरियादियों से मुलाकात उनकी समस्याएं सुनीं। प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी की मार्गदर्शन में छात्रा ने प्रार्थना पत्रों का निस्तारण भी किया। इस दौरान आठ अन्य छात्राओं को दिवसाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, मुंशी, आईजीआरएस, सीसीटीएनएस के अलग-अलग कार्य सौंपे गए।
चार छात्राओं को हेल्पडेस्क की जिम्मेदारी दी गई। छात्राओं को बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट पहनाकर और डंडा देकर क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। इसके अलावा साइबर अपराध, मिशन शक्ति केंद्र, एंटी रोमियो स्क्वॉड की विधिवत जानकारी दी गई। छात्राओं ने महिला थाने की जिम्मेदारी संभालते हुए प्रसन्नता जाहिर की।