फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A teenager drowned in water after suffering a seizure near a pit and died

Basti News: गड्ढे के पास दौरा पड़ने से पानी में डूबा किशोर, मौत

Sat, 26 Jul 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
A teenager drowned in water after suffering a seizure near a pit and died
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के मझौवा खुर्द प्रथम (बाबा) में शुक्रवार दोपहर 17 वर्षीय किशोर की घर के समीप गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। गांव के अवधेश का 17 वर्षीय पुत्र अनुराग घर के समीप इंडिया मार्का हैंडपंप के सामने छोटे गड्ढे के पास लघु शंका करने गया था। परिवार के लोगों ने बताया कि उसी समय उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे वह गड्ढे में डूब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि मृतक को मिर्गी आने की बीमारी पहले से थी। परिजन उसे लेकर पीएचसी सल्टौआ पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां पुष्पा, भाई आयुष सहित सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पुलिस ने पंचायत नामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार अयोध्या सरयू घाट पर देर शाम को कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed