{"_id":"6928a36e7fc52fc13b082db5","slug":"a-team-was-called-from-mathura-to-catch-the-mischievous-monkeys-basti-news-c-207-1-sgkp1006-148503-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उत्पाती लंगूरों को पकड़ने के लिए मथुरा से बुलाई गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उत्पाती लंगूरों को पकड़ने के लिए मथुरा से बुलाई गई टीम
Fri, 28 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
भानपुर में लंगूर को पकड़ने के लिए लगाया गया जाल- संवाद
भानपुर। कस्बे में काले बंदर (लंगूर) द्वारा लोगों पर अचानक हमले और घायल करने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत कार्यालय ने मथुरा से दस सदस्यीय टीम बुलाकर उत्पाती बंदर को पकड़वाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अमर उजाला में लगातार छप रही खबरों को संज्ञान लेकर ईओ ने बंदरों को पकड़ने के लिए टीम बुलाया है।
अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि टीम बुधवार की रात भानपुर पहुंची और बृहस्पतिवार से अपना अभियान शुरू कर दिया। टीम ने बंदरों के संभावित ठिकानों पर दाना डालकर बड़ा पिंजरा लगाकर बंदर को पकड़ने का कार्य आरंभ किया है।
अधिकारियों ने कहा कि शीघ्र ही हमला करने वाले काले लंगूर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा। उन्होंने जनता से सावधानी बरतने और टीम को सहयोग देने की अपील की है। संवाद