फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A strategy has been formulated to convey the message of development from the booth level to every single citizen.

Basti News: बूथ से लेकर जन-जन तक विकास संदेश पहुंचाने की बनी रणनीति

Fri, 29 May 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
A strategy has been formulated to convey the message of development from the booth level to every single citizen.
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को 12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के महाअभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। आगामी पांच जून से 21 जून तक चलने वाले इस महाअभियान के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस, मीडिया संवाद, जनकल्याण शिविर, प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, योग दिवस, बुद्धिजीवी सम्मेलन, युवा सम्मेलन, व्यापारी संवाद एवं विकास यात्राओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों से विकास कार्यों की शॉर्ट फिल्में, ग्राफिक्स एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सहसंयोजक व मुख्य वक्ता निरंकार त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने पिछले 12 वर्षों में केवल विकास और राष्ट्र निर्माण की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने समाज को जाति और तुष्टिकरण में बांटने का कार्य किया, जबकि भाजपा ने गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर विकास यात्राएं एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लाभार्थी सम्मेलनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनका आभार व्यक्त किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह ने की तथा संचालन अभियान संयोजक प्रेम प्रकाश चौधरी ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, पूर्व विधायक संजय जायसवाल, रवि सोनकर, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, अजय पाल सिंह अभिषेक कुमार, अंकुर वर्मा, विनय सिंह भरद्वाज, राजेन्द्र राजभर, अखंड प्रताप सिंह, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पांडेय, रोली सिंह, शिवचरण जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed