{"_id":"6a233fd3f82d3fa7b300bef5","slug":"a-special-campaign-was-launched-at-basti-railway-station-on-world-environment-day-basti-news-c-207-1-bst1006-160017-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती रेलवे स्टेशन पर विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया गया विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती रेलवे स्टेशन पर विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया गया विशेष अभियान
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की सफाई करते कर्मचारी।
पुरानी बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान स्टेशन अधीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक, निविदा सफाई मित्रों और अन्य रेलवे कर्मचारियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। अभियान के तहत स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने, स्वच्छता अपनाने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद रेलवे के ऑफिसर रेस्ट हाउस परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। वहीं प्लेटफार्म संख्या एक पर रेलवे कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की।