फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A soldier died after consuming poisonous substance under suspicious circumstances

Basti News: संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से सिपाही की मौत

Thu, 10 Apr 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 10 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A soldier died after consuming poisonous substance under suspicious circumstances
दुबौलिया। डायल 112 पीआरवी में तैनात 28 वर्षीय आरक्षी की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बुधवार की शाम मौत हो गई। वजह के बारे में किसी को कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थानाक्षेत्र के रायपुर निवासी आरक्षी राजू भारती दुबौलिया के खुशहालगंज में किराए पर कमरा लेकर अकेले रहता था। स्टॉफ के लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम को करीब पांच बजे राजू भारती ने हमराही पुलिस कर्मी को फोन करके बताया कि उसने जहर खा लिया है। रोते हुए उसके यह कहने पर उसके साथी पुलिस कर्मी कमरे पर पहुंच गए। वहां उसे कई बार उल्टी हुई थी। हालत बिगड़ती देख राजू को सीएचसी कप्तानगंज ले गए।
विज्ञापन

जहां से ओपेक चिकित्सालय कैली रेफर कर दिया गया। तब तक परिवार के लोग भी पहुंच गए थे। वे लोग राजू को रेफर कराकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। यहां इलाज के दौरान बुधवार की शाम को मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed