Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A network of roads will be laid in the district

Basti News: जिले में सड़कों का बिछेगा जाल

Fri, 07 Nov 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A network of roads will be laid in the district
बस्ती। जिले में सड़कों का जाल बिछेगा। बदहाल और जर्जर हो चुकीं महत्वपूर्ण 30 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। जिले स्तर से भेजे गए प्रस्ताव की मंजूरी शासन से मिल गई है। निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड और प्रांतीय खंड को दी गई है। इस पर 578.83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली किश्त की धनराशि जारी कर दी गई है। इन सभी सड़कों की लंबाई करीब 28 किमी है।
विज्ञापन

जिले की 30 बदहाल हो चुकीं सड़कों का जल्द ही कायाकल्प होगा। इसके लिए शासन ने स्वीकृति धनराशि 578.83 लाख में अभी 289.48 लाख रुपये आवंटित किया है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से 27.820 किलोमीटर लंबाई विभिन्न जर्जर सड़कों की कार्ययोजना तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा था। ये सभी सड़कें वीआर योजना में शामिल हैं। वहीं, निर्माण खंड इकाई की ओर से ओडीआर योजना में बरगदवा चैसार मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। यह मार्ग 0.340 किमी. है। इस पर 16.05 लाख स्वीकृत हुआ है, जिसमें 8.03 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन

बताया गया कि वर्तमान समय में इन सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। बदहाल हो चुकी सड़कों की मरम्मत होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अनुसार, शासन ने पहले चरण में अभी 281.45 लाख रुपये आवंटित किया है। इन जर्जर सड़कों की दशा सुधारने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगा। इससे न केवल यातायात में सुधार होगा। वर्तमान में जिले की सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढों के कारण न केवल स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बल्कि स्कूलों, अस्पतालों और बाजारों तक पहुंचने में भी समस्या होती है। बरगदवा-चैसार मार्ग जगह-जगह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस सड़क से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।

अमित कुमार ने बताया कि चैसार चौराहे पर इलाज के लिए जा रहे थे। इस दौरान गड्ढे में गिरने से चोटिल हो गया था। धरमूपुर व मरवटिया संपर्क मार्ग बदहाल है। इससे आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। राम किशुन ने बताया कि वर्तमान में यह सड़क जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed