{"_id":"69c82a483bde15007f058c13","slug":"a-man-was-duped-of-rs-891-lakh-in-the-name-of-providing-a-job-abroad-basti-news-c-207-1-bst1006-155718-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 8.91 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 8.91 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
नगर बाजार/बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र से एक ठगी का मामला सामने आया है, जहां विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों रुपये हड़प लिए गए। मामले में न्यायालय के आदेश के बाद अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।
कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम मसानडीह निवासी मुहम्मद इरशाद पुत्र मुहम्मद इस्माईल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम मदारपुर निवासी मोहम्मद जमा खान ने उसे और उसके पिता को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी के कहने पर पिता ने विभिन्न तिथियों में कुल 8,91,000 रुपये ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से मोहम्मद जमा खां के परिचित तबरेज खान पुत्र अज्ञात के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित के अनुसार, एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही पैसा या पासपोर्ट वापस किया गया।
जब रकम वापस मांगी गई तो विपक्षियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लगभग 20 अन्य लोगों के साथ भी इसी प्रकार की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित ने पहले थाना नगर में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। इस संबंध में थाना प्रभारी कलवारी संतोष गौड ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।