{"_id":"ef4227cfe10c4bbfaf8b2118200525c8","slug":"a-man-tried-for-suicide-with-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में सपरिवार आत्मदाह की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में सपरिवार आत्मदाह की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को नवागत डीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पता चला कि तहसील परिसर में एक व्यक्ति ने पूरे परिवार के साथ मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने उनके हाथ से केरोसिन का गैलेन छीनकर उन्हें ऐसा करने से रोका।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव के रहने वाले रामानंद पत्नी भिखना देवी, पुत्रियों जागृति और रेखा के साथ तहसील दिवस में जमीन संबधी प्रार्थना पत्र लेकर आया था। रामानंद के अनुसार पेराड़ गांव निवासी राजवंश को उसने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बैनामा किया था, मगर राजवंश ने धोखे से उसकी सारी जमीन अपनी पुत्रवधू के नाम बैनामा करा लिया। इसके बाद उसकी पूरी जमीन पर कब्जा कर लिया।
इसकी जानकारी होने पर वह लगातार अधिकारियों से मिलकर उन्हें अपनी फरियाद सुनाता रहा, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर उसने मंगलवार को पत्नी और पुत्रियों के साथ हर्रैया तहसील गेट के सामने बैठकर धरना शुरू किया इसके बावजूद उसकी ओर जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तो क्षुब्ध होकर परिवार के साथ आत्मदाह करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
केरोसिन डालकर परिवार के सदस्यों के साथ आत्मदाह करने की कोशिश में वह सफल हो पाता उससे पहले ही पुलिस ने उसके हाथ से केरोसिन का गैलेन छीन लिया। इस बात की जानकारी तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम और अन्य उच्चाधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की बात सुनी और मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर बेलसड़ गांव में भेजा। टीम ने वहां पहुंचकर पीड़ित परिवार को उनकी जमीन पर कब्जा दिलवाया।