{"_id":"61e454cfee6ff472ef68c222","slug":"a-man-body-found-under-chainpurava-overbridge-basti-news-gkp423908116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर मिला शव
- शव कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर बने चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे रविवार को रेलवे ट्रैक पर 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची हड़िया पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर एक सफेद रंग का बनियान, कत्थई कलर का अंडरवियर, कत्थई रंग का लोवर तथा पैर में नीले रंग का मोजा था। ठंड के सीजन में लोवर पांव के नीचे फंसा हुआ था और बनियान काफी ऊपर तक सरकी हुई थी। जिसकी लंबाई करीब पांच फुट तथा रंग गोरा है। देखने से घटना रविवार सुबह की लग रही है। उप निरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, कांस्टेबल सतीश सिंह ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया व पुलिस सेल के माध्यम से पता लगवाने का प्रयास किया जा रहा है।