फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A high-speed bullet hit a man, and he was beaten up when he protested.

Basti News: तेज रफ्तार बुलेट ने मारी टक्कर, विरोध करने पर मारपीट

Mon, 13 Apr 2026 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A high-speed bullet hit a man, and he was beaten up when he protested.
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी गांव में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। इसमें एक लड़की घायल हो गई और विरोध करने पर पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित विश्वजीत सिंह निवासी ग्राम बेलाड़ी के अनुसार नौ अप्रैल की शाम उनका बेटा प्रियांशु सिंह स्कूटी से कोचिंग से लौट रहा था। इसी दौरान गांव के रास्ते पर तेज गति से आ रही बुलेट ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर बैठी लड़की के पैर में गंभीर चोट लग गई और वह गिर पड़ी। आरोप है कि टक्कर के बाद बुलेट चालक श्रेयांश उर्फ उत्कर्ष सिंह अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचे और उल्टा पीड़ित पक्ष के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद है। इस मामले में पीड़ित ने थाना नगर में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध मे थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed