फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A gift to the Harraiya region... A road will be built at a cost of Rs 14.70 crore, making travel easier.

Basti News: हर्रैया क्षेत्र को सौगात...14.70 करोड़ से बनेगी सड़क, सफर होगा आसान

Sat, 18 Apr 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
A gift to the Harraiya region... A road will be built at a cost of Rs 14.70 crore, making travel easier.
बस्ती। हर्रैया क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। छावनी-चंद्रपलिया शंकरपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। यह सड़क 14.70 करोड़ से बनेगी। इससे राहगीरों का सफर आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

यह सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे ग्रामीणों का संपर्क मुख्य मार्गों से लगभग कट जाता था। नई सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय पर खुशी जताई है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही उन्हें बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। इस परियोजना से क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और लोगों की दैनिक जीवन की परेशानियां काफी हद तक कम होंगी। छावनी-चंद्रपलिया शंकरपुर मार्ग (चैनेज 11.00 से 18.150 किमी.) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने पर विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि सड़क के लिए काफी पहले प्रस्ताव भेजे थे। स्वीकृति मिल गई है। निर्माण शुरू होगा। लगभग 7.150 किमी. लंबाई में बनने वाली इस सड़क पर वाहनों का दबाव है। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन होगा आसान और विकास को नई गति मिलेगी। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी प्रांतीय खंड को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed