फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a dead body found in dent

तीन दिन से गायब व्यक्ति का गड्ढे में मिला शव

Mon, 08 Nov 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
a dead body found in dent
तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव गड्ढे में मिला
विज्ञापन

- नगर थाने के खड़ौआ जाट गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के खड़ौआ जाट निवासी घर से तीन दिन पूर्व लापता हुए वृद्ध का शव सड़क के बगल गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ौआ जाट निवासी 59 वर्षीय महादेव चौधरी घर से तीन दिन पूर्व दोपहर में अचानक कहीं चले गए। परिजन तभी से उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार शाम परिजन उन्हें ढूंढते हुए नगर करहली मार्ग पर जा रहे थे। वहीं सड़क के बगल स्थित खेत के गड्ढे में उनके बडे़ बेटे मेहीलाल ने शव देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के तमाम लोग जुट गए। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर बाबू लाल, उप निरीक्षक नंदलाल, अजय भारती व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। मृतक महादेव चौधरी के बड़े बेटे ने नगर पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि पिता को दौरे की बीमारी थी। जिसका उपचार चल रहा था। लोगों में इस बात की चर्चा हो रही थी कि संभवत: वह शौच के लिए गए होंगे और दौरा आ गया होगा। जिससे पानी में औंधे मुंह गिरकर उनकी मौत हो गई होगी। थाना प्रभारी नगर बाबूलाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed