फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a criminal case in loot

Basti News: मिर्ची वाला स्प्रे डालकर लूट का प्रयास, गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Mar 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
a criminal case in loot
हरैया पुलिस ने ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक की आँखो में स्प्रे डालकर छिनैती करने वाले अभियुक्त को
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। सीएसपी संचालक की आंख में रासायनिक (मिर्ची वाला) स्प्रे डालकर दस हजार रुपये लूटकर भाग रहे लुटेरे को पुलिस ने केशवापुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में विशेष प्रयास करने वाले कांस्टेबल इंद्रेश यादव को एसपी ने 15 हजार रुपये का पुरस्कार की घोषणा की है।
विजरा गांव निवासी संदीप कुमार (25) भदावल स्टेट बैंक के पास ग्राहक सेवा केन्द्र चलाते हैं। शुक्रवार को सीएसपी पर एक युवक आया और संदीप से रुपये निकासी की जानकारी लेकर सड़क पर इधर-उधर घूमता रहा। देर शाम जब संदीप लेनदेन का हिसाब करके रुपये लेकर निकलने वाले थे, तभी पहुंचे बदमाश ने उनकी आंख में मिर्ची वाला स्प्रे छिड़क दिया। जलन से संदीप बिलबिला उठे और बचाओ बचाओ की गुहार करने लगे।
विज्ञापन

शोर सुनकर मकान मालिक सहित अन्य लोग जब तक पहुंचते तब तक लुटेरा भाग निकला। लोगों ने वारदाता की सूचना पुलिस को दी, और पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लौटने के बाद हिसाब किताब का मिलान करने पर पता चला कि बदमाश 10 हजार लेकर भागने में कामयाब हो चुका था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को केशवपुर बाजार से बाछनपुर गांव निवासी अजय कुमार को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। पीड़ित से युवक की पहचान कराने के बाद सख्ती बरती गई तो अजय ने वारदात में संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल व बैंक पासबुक बरामद हुई है। थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed