{"_id":"64d9242202ee65557c06a864","slug":"a-criminal-arrest-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2774-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जीआरपी ने गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जीआरपी ने गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी की ओर से पिछले कई दिनों से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को प्लेटफाॅर्म संख्या-चार पर जीआरपी ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा, जिसके पास से तलाशी के दौरान एक किलो 105 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि उसकी पहचान सूरज कुमार गौंड़ उर्फ पहलाद ग्राम पाली मकराट थाना सहजनवा जिला गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर चोरी छुपे गांजा बेचता हूं और कभी कभार मौका मिलने पर यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर देते हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर टीम के साथ प्लेटफाॅर्म पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक युवक संदिग्ध लगा, जिसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो उसके पास से गाजा बरामद हुआ। युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई का जेल भेज दिया गया।