फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A cattle smuggler from Muzaffarnagar, carrying a reward of 25,000 rupees, has been arrested from Mahughat.

Basti News: 25 हजार का इनामी मुजफ्फरनगर का पशु तस्कर महूघाट से गिरफ्तार

Sun, 08 Feb 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A cattle smuggler from Muzaffarnagar, carrying a reward of 25,000 rupees, has been arrested from Mahughat.
पुलिस की गिरफ्त में पशु तस्कार। स्रोत पुलिस
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने मुजफ्फरनगर जिले के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम केकड़ा निवासी 25 हजार के इनामी पशु तस्कर सुहेल (21) को शनिवार की सुबह करीब पांच बजे महूघाट से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था। पुलिस के अनुसार, वह जमानत के सिलसिले में बस्ती आ रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा गया। पुलिस आरोपी पर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पशु तस्कर पर हर्रैया थाने में दो प्राथमिकी उत्तर प्रदेश गो-हत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दर्ज है। एक प्राथमिकी सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाने में दर्ज है। पुलिस इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए लंबे समय से हाथ-पांव मार रही थी, मगर वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। बताया जा रहा है कि इनामी पशु तस्कर ने बस्ती में अपना नेटवर्क खड़ा कर रखा था। यहां होने वाले पशु चोरी में भी उसका हाथ रहता था।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि पुलिस की पूछताछ में इनामी पशु तस्कर ने पश्चिमी यूपी के कई पशु तस्करों के नाम बताए हैं, जो इन दिनों पूर्वांचल के बस्ती और गोरखपुर मंडल में पशु तस्करी में सक्रिय हैं। पुलिस पशु तस्करों की जानकारी मिलने के बाद अब उनकी सुराग लगाने में जुट गई है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही बड़े पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ हो सकता है। हर्रैया के थानेदार तहसीलदार सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई पूरी कर पशु तस्करों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संपर्क मार्गों से हो रही पशुओं की तस्करी बस्ती जनपद सीमा 70 किमी के दायरे में हैं। इस जिले की सीमा से गोंडा, आंबेडकर, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर समेत चार जनपद जुड़े हैं। इन जनपदाें का सुदूर ग्रामीण अंचल की सड़क से कई जगह जुड़ाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क मार्गों की जानकारी पश्चिम के तस्करों को नहीं रहती है। इसीलिए क्षेत्रवार इनके लोकल एजेंट सक्रिय हैं। पूरे नेटवर्क में दो तीन श्रेणी के एजेंट शामिल हैं। क्षेत्रवार लोकल व्यक्ति ही मुख्य कैरियर की भूमिका में रहता है। यह पशुओं को पिकअप में लादकर संपर्क मार्गों के जरिये जनपद सीमा पार कराते हैं।

वहीं इनके नीचे के एजेंट दिनभर रेकी कर रात में पशुओं की चोरी करते हैं। उसे कैरियर के अड्डे तक पहुंचाते हैं। जब आठ से 10 पशु एकत्र हो जाते हैं तो मुख्य कैरियर तस्करी गिरोह के सरगना से सेटिंग कर उसे जिले के पार भेज दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed