फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A case of assault was filed against four people on the orders of the court.

Basti News: कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ मारपीट का केस

Mon, 13 Oct 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
A case of assault was filed against four people on the orders of the court.
बस्ती। सोनहा थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के रेंगी गांव निवासी बालगोपाल शुक्ल ने एसीजेएम तृतीय कोर्ट में वाद दायर किया था। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि 5 मई को वह अपने गांव से बरगाह गांव बारात में गया था, जहां गांव के ही विपक्षी शुकन दूवे ने बिना किसी कारण के गाली-गलौच करते हुए उन्हें मारने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि जब वह और उनके पिता मारकण्डेय शुक्ल विपक्षी के घर गए, तो विपक्षी राम जियावन, त्रियुगी और निखिल उर्फ गोलू ने उन्हें घेरकर मारपीट कर दी। सोनहा थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed