{"_id":"6aff6899c72bfd897308ded0","slug":"a-car-with-a-lucknow-registration-number-was-found-in-tapaha-basti-news-c-207-1-bst1017-172201-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तपहा में लखनऊ के नंबर की कार मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तपहा में लखनऊ के नंबर की कार मिली
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के गोकुलपुर-संसारीपुर संपर्क मार्ग पर नादेकुंआ गांव के पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह तपहा नदी में लखनऊ नंबर की कार मिली। करीब एक मीटर पानी में डूबी कार को देखने के लिए भीड़ जुट गई। पुलिस ने जांच की तो कार में कोई मौजूद नहीं था।
थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी मालिक और चालक के बीच विवाद हुआ था। चालक कार छोड़कर भाग गया था। सूचना पर पहुंचे गाड़ी मालिक कार को बाहर निकलवाकर साथ ले गए। अभी तहरीर नहीं मिली है। गाड़ी की देखभाल करने वाले गोरखपुर निवासी लक्की सिंह ने पुलिस को बताया कि कार उनकी बहन संजना सिंह के नाम पर है, जो लखनऊ में रहती हैं।
बुधवार को चालक निपिन सिंह उन्हें और उनके परिवार को लखनऊ से अयोध्या दर्शन कराने लाया था। किसी बात को लेकर गाड़ी मालिक और चालक के बीच विवाद हो गया। इसके बाद चालक परिवार को अयोध्या के एक होटल में छोड़कर कार लेकर चला गया। संवाद