Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A car collision damaged a pole, leaving 30 homes without power.

Basti News: कार की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त, तीस घरों की बिजली गुल

Sun, 02 Nov 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A car collision damaged a pole, leaving 30 homes without power.
बेलहरा गांव के मेवालाल के घर के सामने लटका खंभा- संवाद - फोटो : doda news
वाल्टरगंज (बस्ती)। उपकेंद्र गाऊखोर के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बेलहरा गांव में मेवालाल के घर के सामने सड़क किनारे लगा पोल कार की टक्कर से बुधवार को क्षतिग्रस्त हो गया। गांव के लगभग तीस घरों की आपूर्ति बाधित है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिंकू तिवारी ने बताया कि इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन कई दिनों बाद भी खंभा जस का तस है। उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बसें बच्चों को स्कूल ले जाने और घर छोड़ने के लिए गुजरती हैं। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उपखंड अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि मौके पर टीम भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जेई को मौके पर जाकर लटका हुआ खंभा हटाने और विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed