फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नदी में नहाते समय दो किशोरियों की डूबने से मौत

नदी में नहाते समय दो किशोरियों की डूबने से मौत

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के ककरहवा घाट के निकट शुक्रवार को दिन में कुआनो नदी में नहाने गईं दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। दोनों घर से बकरियां चराने सुबह निकली थीं। नदी में लड़कों को नहाते देख वे भी नदी में नहाने चली गईं। इस दौरान यह हादसा हो गया। दोनों के शव नदी से निकाल कर पुलिस ने पंचनामा कराया और परिवार वालों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी शरातुन्निशा पुत्री नजीर अहमद (12) और भरवलिया गांव में अपने मामा आशिक अली के घर आई रुकसाना (13) पुत्री अकरम निवासी पिकौरा थाना छपिया जनपद गोंडा शुक्रवार की सुबह 10 बजे बकरियां चराने ककरहवा घाट की ओर गई थीं। बकरियां चराते चराते दोनों नदी के किनारे पहुंच गईं। वहा उसी गांव के कुछ लड़के नदी में नहा रहे थे। उन्हें नहाता देख इनके मन में भी नहाने की इच्छा हुई और वे दोनों कुछ दूरी पर नदी में नहाने लगीं। गहराई से अनजान होने के चलते वे गहरे पानी में चली गईं और दोनों डूबने लगीं। कुछ दूर पर नहा रहे लड़के जब तक कुछ समझ पाते तब तक वे दोनों नदी में डूब गईं। लड़कों ने इस घटना की सूचना तत्काल गांव पहुंचकर परिवारवालों को दी। परिवार के अलावा गांव के तमाम लोग नदी की ओर दौड़े। मगर लड़कियों के शव नदी में दिखाई नहीं पड़े। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची गौर पुलिस ने गांव वालों और मछुआरों की मदद से दोपहर एक बजे के करीब शरातुन्निशा का शव खोज निकाला। लेकिन रुकसाना का शव शाम तक नहीं मिला। काफी मशक्कत के बाद नाविकों की मदद से रात आठ बजे के करीब रुकसाना का शव भी ढ़ूंढ निकाला गया। दोनों के शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। दोनों किशोरियों के परिवार वालों में मातम का माहौल है। गांव के सभी लोग उनकी असामयिक मौत से दुखी हैं। एसओ मुहम्मद शहाबुद्दीन ने बताया कि परिवारवालों की रजामंदी से शव का पंचनामा कराकर परिवार के लोगों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed