{"_id":"65-97514","slug":"Basti-97514-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीकेज से लगी आग में दंपति झुलसे, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीकेज से लगी आग में दंपति झुलसे, पत्नी की मौत
Basti
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के जुड़ईपुर गांव में खाना बनाते समय लगी आग में पति पत्नी दोनों बुरी तरह झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
जुड़ईपुर निवासी प्रेम कुमार की पत्नी चंद्रकला (26) शुक्रवार की रात खाना बना रही थी। अचानक न जाने कैसे सिलिंडर से गैस लीकेज हो गई और आग लग गई। पत्नी के चीखने-चिल्लाने पर प्रेमकुमार किचन में पहुंचे तो किचन में आग लगी हुई है। वह उसी बीच पत्नी को बचाने के लिए किचन में घुस गए। पत्नी को बचाने के चक्कर में वह भी गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दाखिल कराया। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान चंद्रकला की मौत हो गई। वहीं प्रेम कुमार जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। प्रेम कुमार के घर में एक बूढ़ी मां को छोड़कर और कोई नहीं है।