फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कच्ची शराब से ग्राम प्रधान के भाई की मौत

कच्ची शराब से ग्राम प्रधान के भाई की मौत

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बनकटी/लालगंज। लालगंज थाना क्षेत्र हलुआपार ग्राम पंचायत के प्रधान फागू के भाई शिवशंकर (38) पुत्र फगुनी की कच्ची शराब पीने से मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई उन्होंने सुबह साढ़े नौ बजे से बस्ती-महुली मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रधान गांव के लोगों ने साढे़ तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। पास में एक ईंट भटठा मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद नाराज ग्रामीण माने।
विज्ञापन

हलुआपार गांव के प्रधान फागू के अनुसार, उनके भाई शिवशंकर मंगलवार की शाम को गांव के पास स्थित भट्ठे पर शराब पीने गये थे। रात में आने के बाद उन्हें खून की उल्टी होने लगी और देर रात तीन बजे के करीब उनकी मौत हो गई। सुबह जैसे ही गांव वालों को पता चला कि भट्ठे पर शराब पीने के कारण शिवशंकर की मौत हो गई तो वे नाराज हो गये। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब ग्रामीण और प्रधान के परिवार वाले शव लेकर सड़क पर आ गए। उन्हाेंने बस्ती महुली मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर राम प्रसाद और एसओ जय प्रकाश यादव ने ग्रामीणों को समझाना चाहा मगर ग्रामीण उनकी सुनने को तैयार ही नहीं थे। इधर, सड़क जाम होने से आवागमन बाधित हो गया। करीब तीन घंटे बाद एडीएम प्रताप सिंह भदौरिया और सीओ सुरेंद्रधर द्विवेदी पहुंचे। उन्हाेंने ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों ने उनसे भट्ठा मालिक की गिरफ्तारी, भट्ठे पर कच्ची के धंधे पर रोक लगाने, दिवंगत के परिवारवालों को पांच लाख रुपये के आर्थिक सहायता आदि की मांग की। जिस पर अधिकारी मान गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस के साथ पहुंच पकड़ा कच्ची शराब
घटना के बाद ग्रामीण पुलिस वालों के साथ उस भट्ठे पर पहुंचे जहां पर बनी शराब पीने के कारण शिवशंकर के मौत की बात कही जा रही है। भट्ठे पर पुलिस के हाथ सौ लीटर कच्ची शराब और बड़ी मात्रा में कच्ची बनाने वाली लहन बरामद की गई। पुलिस के साथ पहुंचे ग्रामीणों की ओर से बरामद कराई गई कच्ची शराब और लहन से कई सवाल खड़े हो गए हैं। इसका जवाब आबकारी विभाग और पुलिस को देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ठा मालिक पर मुकदमा
पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए आरोपी ईंट भट्ठा मालिक वीरेंद्र सिंह के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कई भट्ठा मजदूरों को हिरासत में भी लिया है। एसओ जय प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed