{"_id":"65-97406","slug":"Basti-97406-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसओ कोटेदार के बीच विवाद ने तूल पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसओ कोटेदार के बीच विवाद ने तूल पकड़ा
Basti
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। डीएसओ और कोटेदार के बीच विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह अपने कोटेदार भाई के पक्ष में उतर आई हैं। बुधवार को पत्रकार वार्ता कर डीएसओ पर भ्रष्टाचार और कोटेदारों के उत्पीड़न का आरोप मढ़ा है। सुमन सिंह ने धमकी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे सीएम आवास के सामने आत्मदाह करेंगी। उन्होंने जिले के एक मंत्री पर डीएसओ और डीएम को बचाने का भी आरोप लगाया।
सुमन सिंह ने कहा कि डीएसओ को कोटेदार के उत्पीड़न का जवाब देना होगा। कहा कि 20 अक्टूबर को उनका भाई कोटेदार सुशील सिंह नये प्रणाली के तहत बढ़े राशन कार्ड के तेल की मांग करने डीएसओ के पास गया था। डीएसओ तेल का कोटा बढ़ाने के लिए पैसे मांग रहे थे। सुशील ने मना कर दिया तो डीएसओ भड़क गए और हाथापाई की। सुमन सिंह ने डीएसओ की ओर से कोटेदार पर लगाए गए आरोप को निराधार और फर्जी बताया।
वहीं डीएसओ पूरन सिंह चौहान ने कहा कि कोटेदार उनके कार्यालय में शराब पीकर आया था और अभद्रता कर रहा था। उस पर तीन अक्टूबर 2008 को भी तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक ने राशन की कालाबाजारी के आरोप में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। कोटेदार की छवि पहले से ही खराब है।