{"_id":"65-97371","slug":"Basti-97371-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमहट घाट पर रहेेंगी मोटर बोट और दस नावें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमहट घाट पर रहेेंगी मोटर बोट और दस नावें
Basti
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस प्रशासन की ओर से 25 अक्टूबर को होने वाले लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी शुरू कर दी गई है। शांतिपूर्ण ढंग से मूर्ति विसर्जन संपन्न कराने के लिए कई कदम उठाए गए है। उस दिन शराब की बिक्री पर रोक लगाने की सिफारिश डीएम से की गई है। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने विसर्जन स्थल पर प्रकाश व्यवस्था सहित एक मोटर बोट और दस नावों सहित अन्य की व्यवस्था डीएम से कराने को कहा है। जुलूस मारवाड़ी समाज मंदिर पुरानी बस्ती से होकर करुआ बाबा स्थान, रोडवेज तिराहा, गंाधीनगर और कंपनीबाग होते अमहट घाट में मूर्ति विसर्जन होगा।
डीएम को भेजे गए पत्र में एसपी वीपी श्रीवास्तव ने कहा है कि मूर्ति विसर्जन के दिन अप्रिय घटना से की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। अफवाह फैलाकर सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की साजिश भी की जा सकती है। विसर्जन के दिन प्रतिमाओं के साथ विभिन्न प्रकार के मादक का सेवन करके लोग चलते हैं, व अशोभनीय आचरण भी करते हैं जिससे माहौल विषाक्त हो जाता है और शांति व्यवस्था बाधित होने की आशंका बनी रहती है। कहा गया कि इस पर अंकुश लगाने के लिए 25 को शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय पर रोक नितांत आवश्यक है। विसर्जन वाले स्थान अमहट घाट पर जेनरेटर के साथ प्रकाश व्यवस्था घाट पर मजबूत बैरिकेड की जरूरत बताई है। एक मोटर बोट और 10 नावों के साथ ही लाइफ जैकेट, ट्यूब और रस्सा से लैस गोताखोरों की टीम और शहर में मूर्ति विसर्जन के समय से लेकर समापन तक विद्युत आपूर्ति निर्बाध कराने के लिए लिखा है। डीएम ने बताया कि जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।