{"_id":"65-97104","slug":"Basti-97104-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने लगाई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने लगाई पंचायत
Basti
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। किसानों की विभिन्न समस्याओं के लेकर भाकियू टिकैत गुट ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर पंचायत लगाई। पंचायत की अध्यक्षता रामप्रताप चौधरी व संचालन पटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राम मनोहर ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के अधार पर निस्तारित करने के लिए आवाज उठाई। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान और हुदहुद तूफान से किसानों की फसलों के नुकसान के लिए फसल बीमा योजना के तहत अविलंब क्षतिपूर्ति दिलाने की प्रशासन से मांग की। नायब चौधरी ने किसान प्रतिनिधियों पर आंदोलन के समय थोपे गए फर्जी मुकदमे वापस लेने, सल्टौआ एसबीआई के कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगाने, विद्युत आपूर्ति दो चरणों में दिए जाने की मांग की। चंद्रप्रकाश चौधरी ने क्षेत्र के खराब हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की। इसके अलावा बड़ोखर निवासी सादे किसान के घर के सामने से बंद रास्ते को खोलवाने की मांग की गई। अंत में मंडलायुक्त को संबोधित दस सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार जंगबहादुर यादव को सौंपा। सादे किसान को पड़ोसियों द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ता ज्ञापन देने के बाद भी काफी देर तक जमे रहे। मौके पर मौजूद एसआई आलोक कुमार राय ने किसानों को समझा बुझाकर पंचायत समाप्त कराई। इस मौके पर चंद्र प्रकाश चौधरी, श्याम नरायन सिंह, हरिराम, विश्राम, पीतांबर मौर्या, रामसूरत आदि किसान मौजूद रहे।