फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आर्य समाज गांधी नगर परिसर की सफाई की

आर्य समाज गांधी नगर परिसर की सफाई की

Mon, 06 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Mon, 06 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के तहत आर्य वीर दल ने बाहरी सफाई के साथ ही व्यायाम से आंतरिक एवं यज्ञ के माध्यम से पर्यावरणीय स्वच्छता का संकल्प लेकर अभियान को एक नया आयाम दिया है। आर्य वीरों ने आर्य समाज गांधी नगर परिसर की सफाई कर प्रधानमंत्री के स्वच्छता संकल्प यज्ञ में अपनी आहुति डाली। इस दौरान आर्य वीर दल को भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

आर्य वीरों को संबोधित करते हुए आचार्य देवव्रत आर्य ने कहा आर्य वीर दल आर्य समाज की युवा शाखा है। संसार का उपकार करना इसका मुख्य उद्देश्य है। यह कार्य बिना शुचिता के नहीं हो सकता। वाह्य शुचिता से शरीर की शुद्धि, वस्त्रों की शुद्धि और अपने आसपास के वातावरण की शुद्धि होती ही है। आंतरिक शुचिता से विचारों एवं संस्कारों की शुद्धि होती है। जिला अधिष्ठाता घनश्याम आर्य ने कार्यों की समीक्षा की। आगे के दो महीनों की कार्य योजना समझाई और मांसाहार, पान, गुटका आदि का सेवन न करने का संकल्प दिलाया। वेद कुमार आर्य ने कहा कि केवल आर्य वीर दल ही ऐसा संगठन है जो अज्ञान, अन्याय और अभाव का मुकाबला करने के लिए कृतसंकल्प है। इसमें राष्ट्रीयता कूट-कूट कर भरी हुई है। संस्कृति रक्षा, शक्ति संचय एवं मानव मात्र की सेवा करना ही जिसका आदर्श है। इस अवसर पर योग शिक्षक सुभाष चंद्र वर्मा ने बच्चों को जड़ी बूटियों की पहचान कराते हुए रोगों में उसके उपयोग के तरीके बताए। ओजस्वी ने स्वच्छता अभियान पर गीत गाकर लोगों को सफाई का महत्व बताया। अभियान में सर्वेश सक्सेना, मुरलीधर भारती, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, शिवांग पांडेय, आर्यन मिश्र, राहुल आर्य, बिन्देश यादव, संदीप विश्वकर्मा, बिट्टू वर्मा, सृजन सक्सेना, आकाश मिश्र, अभिषेक, रवि यादव, सूरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed