{"_id":"65-96398","slug":"Basti-96398-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिया लदा ट्रक गायब, चालक ने दी लूट की तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरिया लदा ट्रक गायब, चालक ने दी लूट की तहरीर
Basti
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। गीडा गोरखपुर से सरिया लादकर लखनऊ जा रहा एक ट्रक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। हालांकि चालक ने पुलिस ने सरिया लदा ट्रक लूट लिए जाने की तहरीर दी है। वहीं सरिया व्यवसायी ने चालक पर ही संदेह जताया है।
पुलिस को दी तहरीर में ट्रक चालक और मालिक परसपुर गोंडा निवासी दिनेश सिंह ने कहा है कि वह शुक्रवार को गीडा गोरखपुर से लखनऊ के लिए सरिया लाद कर चले थे। आधी रात को जब वह छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी पेट्रोलपंप पार करने के बाद कुछ दूर आगे बढ़े थे कि अचानक एक खाली ट्रक ने उसे ओवरटेक किया। उस ट्रक में बैठे लोगों ने उसे रुकने के लिए हाथ दिया तो उसने ट्रक रोक दिया। ट्रक रुकते ही दूसरे ट्रक में बैठे आधा दर्जन लोगों ने उसे पकड़कर उसका हाथ बांध दिया। उसकी आंख पर पट्टी बांध उसे रात में घूमाते रहे। बाद में उसे हर्रैया थाना क्षेत्र में बड़हरकला गांव के पास सड़क के किनारे उतार कर फरार हो गए। उसके ट्रक का क्या हुआ पता नहीं चल सका। सुबह वह पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो उसने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर एसओ हर्रैया प्रदीप कुमार सिंह पहुंचे, मगर घटना स्थल छावनी थाना क्षेत्र का होने के कारण उन्होंने छावनी थाने पर उसे भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक की तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इधर, लखनऊ के सरिया व्यवसायी आरपी सिंह ने ट्रक चालक पर ही संदेह जताया है।
एसओ छावनी दद्दन सिंह ने कहा कि चालक ने तहरीर दी है। उसका कहना है कि बदमाशों ने उसका ट्रक लूट लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।