फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सराफा व्यवसायियों ने जुलूस निकाला

सराफा व्यवसायियों ने जुलूस निकाला

Tue, 23 Sep 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Tue, 23 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। महसो के स्वर्ण व्यवसायी योगेंद्र सोनी से हुई लूट व हत्या के मामले का पर्दाफाश न होने और पुलिसिया उत्पीड़न के विरोध में उत्तर प्रदेश सराफा एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ ने अपने चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण में पुरानी बस्ती के करुआ बाबा चौक से मोटर साइकिल जुलूस निकाला। जुलूस डीएम कार्यालय पर पहुंचा। जहां व्यापारियों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए डीएम को तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया। दिन में व्यापारी करुआ बाबा चौक पर बड़ी संख्या में एकजुट हुए। यहां से संघ के नगर प्रभारी विश्वनाथ सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने मोटर साइकिल जुलूस निकाला। जो दक्षिण दरवाजा, रोडवेज होता हुआ डीएम कार्यालय पर पहुंचा। जिलाध्यक्ष कुंदनलाल वर्मा ने कहा कि एक तो पुलिस ने महसो में स्वर्ण व्यवसाई से लूट और हत्या के मामले का खुलासा नहीं किया। ऊपर से जब इसके खुलासे को लेकर पुलिस के अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन देने गए तो 80 व्यापारियों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जब तक मामले का खुलासा, माल बरामदगी और व्यापारियों पर दर्ज मुकदमें की वापसी नहीं होगी, लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। जुलूस में आनंद राजपाल, सूर्य कुमार शुक्ल, आशुतोष राय, विश्वनाथ वर्मा, श्रवण कुमार पांडेय, पवन गुप्ता, छात्र नेता आलोक पांडेय, सुभाष शुक्ल, वीरेंद्र त्रिपाठी, राजेश सिंह, दिवाकर सोनी, मणिलाल वर्मा, इश्तियाक अहमद खां, विजय कुमार स्वर्णकार, लाल बहादुर अग्रहरि, मनोज सर्राफ, अभिनव उपाध्याय, निरंजन, संतोष पंाडेय, गोपाल सर्राफ, हरिमोहन वर्मा, हिमांशु पाल, राजन ठाकुर, विकास चौधरी, हरिओम यादव, टुनटुन सराफ, विजय ओझा, डब्बू, अजय सोनी के अलावा अन्य लोग शामिल रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। कहा कि मामले के खुलासे तक आंदोलन चलता रहेगा। इसी क्रम में 24 सितंबर को मौन जुलूस, 26 को अर्धनगभन प्रदर्शन, 29 व 30 सितंबर को दो दिवसीय व्यापारिक बंदी और एक अक्टूबर को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed