{"_id":"65-95201","slug":"Basti-95201-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों पर मुकदमा
Basti
Updated Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों पर मुकदमा
जांच के दौरान धरातल पर नहीं मिले थे विद्यालय
वर्ष 2013-14 में फर्जी छात्र संख्या के आधार पर ली थी छात्रवृत्ति
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की तहरीर पर कार्रवाई हुई
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। दो सप्ताह पूर्व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज किया है। इन विद्यालयों ने फर्जी छात्रसंख्या दिखाकर 26.86 लाख रुपये की छात्रवृत्ति हड़प ली थी। इन पर विभागीय अधिकारियों को गुमराह करने का भी आरोप है।
डीएम अनिल कुमार दमेले के आदेश पर पिछले दिनों सीडीओ मारकंडेय शाही ने स्कूलों की जांच शुरू कराई थी। डीआईओएस डॉ. राजेश आर्य की ओर से प्रस्तुत की गई पहली रिपोर्ट में छह विद्यालयों के संचालकों पर वर्ष 2013-14 में मिली छात्रवृत्ति हड़पने की बात कही गई है। जांच के दौरान ये विद्यालय धरातल पर नहीं मिले थे। इस मामले में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आज्ञाराम यादव ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय दसौती परसा जाफर, आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय दसौती परसाजाफर, रामफेर मिश्र प्राथमिक विद्यालय बढ़नी, एनपी मिश्र जूनियर हाईस्कूल बढ़नी, रामफेर मिश्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़नी, भागवत प्रसाद पाठक कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेडीहा के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के विरुद्ध 30 अगस्त को ही कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी थी। मगर पुलिस ने 12 सितंबर को इस मामले में आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत किया।
धोखाधड़ी कर गबन किए गए छात्रवृत्ति का विवरण
विद्यालय छात्रवृत्ति की धनराशि
आदर्श प्रा.वि.दसौती परसा जाफर 172500
पूर्व माध्यमिक विद्यालय दसौती 561120
रामफेर मिश्र प्रा.वि.बढ़नी 132600
एनपी मिश्र जू.हाईस्कूल बढ़नी 596640
रामफेर मिश्र पू.मा.विद्यालय बढ़नी 566880
कन्या पू.मा. विद्यालय राजेडीहा 578860