फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सराफा व्यवसायियों पर मुकदमे से नाराजगी

सराफा व्यवसायियों पर मुकदमे से नाराजगी

Sat, 06 Sep 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sat, 06 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। महसों कांड को लेकर एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे 80 सराफा व्यवसायियों पर पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने से नाराज व्यापारी संगठनों ने शुक्रवार को संयुक्त बैठक की। व्यापारी नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी समाज आंदोलन के जरिए अपना विरोध दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

व्यापारी संगठनों की पंचायती मंदिर में हुई संयुक्त बैठक में स्वर्ण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कुंदनलाल वर्मा ने कहा कि उनके साथ सभी व्यापारी एसपी को ज्ञापन देने गए थे। पूर्व में उनसे समय भी लिया गया था। वे लोग उनका बैठकर इंतजार कर रहे थे। उनके न आने पर एएसपी को ज्ञापन दिया गया। हमें नहीं महसूस होता कि हमने कहीं हिंसा या सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की है। सीधे-सादेे व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज कराना लोकतंत्र का खुला मजाक है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा कि जो व्यक्ति इंसाफ मांगने जाए, उसी के खिलाफ मुकदमा कर देना दर्शाता है कि पुलिस की मंशा कुछ और है। वह जनता का ध्यान असल मुद्दे से भटकाना चाहती है। उत्तर प्रदेश स्वर्ण विकास महासभा के अध्यक्ष गोपाल सोनी ने कहा कि लूट छिनैती आम बात हो गई है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाए अस्सी व्यवसायियों को झूठे मुकदमे में फंसाने का काम कर रही है। शायद प्रशासन को व्यापारियों की ताकत का अहसास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा कि व्यापाी हिंसक स्वभाव का नहीं होता। ऐसे में व्यापारियों पर हिंसा का आरोप लगाना गले से नीचे नहीं उतर रहा है। नगर महामंत्री नंद किशोर साहू ने कहा कि जब तक झूठे मुकदमे समाप्त कर कोतवाल पर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक व्यापारी चैन से नहीं बैठेगा। जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन बंदी कर प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा।
अखिल भारतीय व्यापारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमरमणि पांडेय उनका संगठन व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष करेगा। प्रशासन का यही रवैया रहा तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अनूप खरे ने योगेंद्र सोनी की हत्या ने जिले के सभी व्यापारियों को हिलाकर रख दिया है। ऐसे में मुकदमा व्यापारियों पर नहीं वरन पुलिस पर होना चाहिए।
इस मौके पर मणिलाल वर्मा, मनोज सर्राफ, गौरव भारत, विश्वनाथ सोनी, जगन्नाथ सर्राफ, कृष्ण गोपाल सोनी, मनोज सोनी, रामकृष्ण सोनी, अजय सोनी, सूरज लाल, राजकुमार, नंद किशोर गुप्ता, पवन कुमार, गौतम चावला, टुनटुन सर्राफ, दिवाकर वर्मा, विजय सोनी, जगदंबा प्रसाद, सूर्य मोहन सिंह सहित कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।


भाजपा ने मुकदमा वापस लेने की मांग की
भाजपा ने भी सर्राफा व्यवसायियों पर मुकदमा दर्ज करने की घटना की निंदा की है। मुकदमें को पूरी तरह निराधार और असंवैधानिक बताया।
भजपा जिलाध्यसक्ष दयाशंकर मिश्र, भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुष्कर मिश्र, भाजपा नेता उदयभान औैर अजय सोनी ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायियों पर दर्ज मुकदमा समाप्त करना न्यायोचित होगा। कहा कि स्वर्ण व्यवसायियों ने हमेशा समाज में सहयोग के लिए अग्रणी भूमिका निभायी है, ऐसे में उन्हे हतोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए। भाजपा नेताओ ने एसपी से व्यवसायियों पर दर्ज मुकदमें को वापस लेने की मांग की गई। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed