फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   विद्युत उपकरण जलाकर प्रदर्शन किया

विद्युत उपकरण जलाकर प्रदर्शन किया

Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से विद्युत उपकरणाें को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। व्यापारी नेताओं का कहना था कि जब सरकार बिजली नहीं दे पा रही है तो घर में बिजली उपकरणों को रखने का कोई मतलब नहीं रह गया है।
विज्ञापन

आंदोलन की अगुवाई कर रहे संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री अनूप खरे ने कहा कि हमने प्रतीकात्मक तौर पर बिजली के उपकरणों को जलाकर सरकार को संदेश दिया है। सरकार को तत्काल बिजली व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नंद किशोर गुप्ता ने कहा कि विद्युत कटौती के कारण व्यापारियों को व्यापक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे हर घर की दिनचर्या पूरी तरह गड़बड़ा गई है। बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि बिजली कटौती के कारण आपराधिक वारदातों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महेश जायसवाल, राजेश मिश्र, ओमप्रकाश, राजेश अग्रवाल, मनोज जायसवाल, अमरनाथ चौरसिया, संजय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गुप्त, शिव कुमार गुप्ता, रजनीश कुमार सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, शिव कुमार कसौधन, कौशलेंद्र पांडेय, स्वप्न खरे, मनोज कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, जवाहर लाल वर्मा, प्रमोद चौधरी, वरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।

विद्युत कटौती के विरोध में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम
बस्ती। बिजली संकट से जूझ रहे लोेगों की ओर से अपने अपने तरीके से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विद्युत कटौती के खिलाफ अपना विरोध जताया।

अधिवक्ताओं ने कहा कि रात में भी बिजली की कटौती के कारण मुकदमे की तैयारी करने में दिक्कत हो रही है। मंडल मुख्यालय होने के बावजूद बस्ती में बेतहाशा विद्युत कटौती की जा रही है। अधिवक्ताओें बस्ती मंडल मुख्यालय को कटौती से मुक्त रखने की मांग की। इस मौके पर गोपाल चंद्र पांडेय, शशि प्रकाश शुक्ल, रवि प्रताप सिंह, भानुप्रताप शुक्ल, शेषनाथ पाठक, रामप्रसन्न मिश्र, एसपी सिंह, महेश कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार लाल श्रीवास्तव, रविशरण सिंह, प्रदीप कुमार पांडेय, उपेंद्र कुमार दुबे, अजय कुमार सिंह, आनंदकंद श्रीवास्तव, मारूत कुमार शुक्ल, रामरतन पांडेय, रामसागर चौधरी, रामकृपाल चौधरी, हनुमान सिंह, तेजनरायन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed