{"_id":"65-94301","slug":"Basti-94301-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों ने हड़प ली 26.86 लाख की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों ने हड़प ली 26.86 लाख की छात्रवृत्ति
Basti
Updated Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। फर्जी छात्रसंख्या दिखाकर छात्रवृत्ति की धनराशि हड़पने के मामले में डीएम ने छह विद्यालयों के संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इन पर छात्रवृत्ति के 26 लाख 86 हजार रुपये की धनराशि हड़पने का आरोप है।
जिले के कई विद्यालयों में काफी दिनों से फर्जी छात्रसंख्या दिखाकर छात्रवृत्ति की धनराशि के दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही हैं। इतना ही नहीं एक ही कैंपस में कई विद्यालयों का बोर्ड लगाकर छात्रवृत्ति के धनराशि का गोलमाल किए जाने के मामले आ रहे हैं। डीएम अनिल कुमार दमेले के आदेश पर पिछले दिनों सीडीओ मारकंडेय शाही ने ऐसे तमाम स्कूलों की जांच शुरू करा दी। डीआईओएस राजेश आर्य की ओर से प्रस्तुत की गई पहली रिपोर्ट में छह विद्यालयों की ओर से 2013-14 में मिली छात्रवृत्ति की धनराशि हड़पने की बात कही गई है। डीआईओएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि कागज में इन विद्यालयों को मान्यता भी मिली है। मगर धरातल पर ये विद्यालय नजर नहीं आते। इनके बच्चों का भी अता पता नहीं है। दो प्राथमिक और चार पूर्व माध्यमिक विद्यालयों ने छात्रवृत्ति की धनराशि हड़प ली है। इस मामले में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अब्दुल मजीद खां को सीडीओ ने आरोपी विद्यालय संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विद्यालय छात्रवृत्ति की धनराशि
आदर्श प्रा.वि.दसौती परसा जाफर 172500
पूर्व माध्यमिक विद्यालय दसौती 561120
रामफेर मिश्र प्रा.वि.बढ़नी 132600
एनपी मिश्र जू.हाईस्कूल बढ़नी 596640
रामफेर मिश्र पू.मा.विद्यालय बढ़नी 566880
कन्या पू.मा. विद्यालय राजेडीहा 578860