{"_id":"65-90114","slug":"Basti-90114-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट की कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट की कालाबाजारी के विरोध में प्रदर्शन
Basti
Updated Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर। बभनान रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट की कालाबाजारी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुबह आरक्षण टिकट खिड़की को बंद कराकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। अंत में सहायक स्टेशन मास्टर को कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया गया।
भाकियू नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामसहाय उर्फ बंधू चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बभनान स्टेशन पर जमकर प्रदर्शन किया और ड्यूटी पर तैनात टिकट क्लर्क की भूमिका पर सवाल उठाए। कहा कि दलालों से साठ गांठ के चलते अन्य यात्रियों को टिकट मिल पाना मुश्किल है। ऐसे कर्मचारियों को तत्काल निलंबित किए जाने की मांग की। इसके साथ ही इस धंधे में लिप्त लोगों को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। आरोप लगाया कि बभनान स्टेशन टिकट क्लर्क एवं दलालों की मिलीभगत से टिकटों की काली बाजारी होती है। इससे लाइन में खड़े यात्रियों को निराश होना पड़ता है। इस धंधे में बभनान रेलवे स्टेशन के अधिकांश कर्मचारियों शामिल होने की बात कही।
बाद में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर तैनात सहायक स्टेशन राकेश कुमार सिंह के माध्यम से रेल मंत्री, पूर्वोत्तर रेलवे डीआरएम, जीआरपी गोरखपुर और आरपीएफ बभनान को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में यह भी लिखा है यदि एक सप्ताह के अंदर इस पूरे प्रकरण की जांच नहीं हुई तो भाकियू कार्यकर्ता बभनान स्टेशन पर उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर रामनरेश, प्रकाश सिंह, राम शब्द यादव, मुन्नीलाल चौधरी, आशाराम चौधरी, आशाराम जायसवाल, रामशंकर मौर्या, संतराम गौतम, रंगीलाल गौतम, चनई, पंडा यादव आदि उपस्थित रहे।