{"_id":"65-86938","slug":"Basti-86938-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाशाली विद्यार्थी पुरस्कृत किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाशाली विद्यार्थी पुरस्कृत किए गए
Basti
Updated Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली। जवाहर नवोदय विद्यालय का वार्षिकोत्सव मंगलवार की देर शाम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रुधौली मोहम्मद नसीर रहे। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान लघुचित्र लॉग बुक का विमोचन हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य आकर्षण माझी नृत्य, दशावतार, राजस्थानी नृत्य, हिन्दी नाटक, आदिवासी नृत्य, भोजपुरी नृत्य, स्वरचित कविता वाचन, अंग्रेजी नाटक, एकल गीत, पुष्प नृत्य, तेलुगू नाटक, गिद्दा नृत्य रहे। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया ।
बताया गया कि कालेज के छात्र अभिषेक कुमार सिंह ने पिछले साल 10वीं की परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उन्हें इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्री ने सम्मानित भी किया था। इसी सत्र की शिक्षा मिश्रा ने सीबीएसई से संबद्ध जिले के समस्त विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय के प्राचार्य एच सिद्दीकी ने मुख्य अतिथि मोहम्मद नसीर, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शैलजा प्रवक्ता हिन्दी, डॉक्टर आरके शर्मा का सम्मान कर विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया। कहा कि छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों से यह विद्यालय गरिमामय है। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्य जया भारती ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से सुभाष चंद्रा, एसके गुप्ता, पीके गुप्ता, राजेश कुमार, डॉक्टर विमला राय, एके सिंह, एस आलम, एचएल मौर्या, विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।