{"_id":"65-86933","slug":"Basti-86933-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता के लिए बच्चों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता के लिए बच्चों ने निकाली रैली
Basti
Updated Thu, 01 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर। सात मई को होने वाले मतदान में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए हलुआ क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया।
एचएलवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में छात्राें ने दो किलोमीटर तक पैदल रैली निकाल कर लोगाें को मतदान के लिए जागरूक किया। अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बाबूराम वर्मा, शंकर प्रसाद यादव ने सुबह बड़ी संख्या में बच्चों के साथ नारे लिखे बैनर लेकर हलुआ, विरुऊपुर, गोनहा, बेलवरिया जंगल सहित कई गांवों में भ्रमण किया और मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने मतदाताआें का आह्वान किया कि वे राष्ट्र और लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूर डालें। मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इसलिए सभी लोग मतदान अवश्य करें। रैली में रामअभिलाष, सुरेंद्र कुमार, राजमन, पूनम वर्मा, सरिता गुप्ता, सचिन वर्मा, विनय कुमार, अजय, विपिन आदि शामिल रहे।
स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
महराजगंज। हर्रैया ब्लाक के मनिकरपुर गांव में प्राथमिक स्कूल के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी और रोड शो किया गया। बच्चों ने गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसओ प्रदीप कुमार सिंह, बीडीओ डीके शुक्ला ,खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ओझा सहित कई लोग मौजूद रहे।