फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नरेंद्र मोदी की हवा, महज हवा-हवाई : नसीमुद्दीन

नरेंद्र मोदी की हवा, महज हवा-हवाई : नसीमुद्दीन

Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा मोदी का हौव्वा खड़ाकर चुनाव जीतना चाहती है। मोदी की हवा सिर्फ हवा-हवाई है। जनता के बीच मीडिया के माध्यम से वहम पैदा किया जा रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में देश की फिरकापरस्त ताकतें परास्त होने जा रही हैं। यह बातें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कही। वह सोमवार को मुस्लिम बाहुल्य मदनपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसपा घोषणा करने में नहीं काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कांग्रेस सहित सभी दलों के घोषणा पत्रों को झूठ का पुलिंदा बताया। सपा और भाजपा दोनों मिलकर अमन में खलल डालकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर और शामली का दंगा सपा और भाजपा की ओर से प्रायोजित था। उन्होंने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा भी सपा और भाजपा की मिली जुली रणनीति थी। परिक्रमा से पहले अशोक सिंगल और मुलायम सिंह के बीच लखनऊ में कई घंटा गुफ्तगू हुई। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के मंदिर में पूजा करने और परिक्रमा करने से किसी मुसलमान को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। लेकिन भाजपा और सपा ने 84 कोसी परिक्रमा का ढिंढोरा पीटकर मुसलमानों और हिंदुओं के वोट बैंक को बटोरने की साजिश रची। कहा कि सपा मुसलमानों को इज्जत नहीं देती उनका इस्तेमाल करती है। सपा में जितना बड़ा अपराधी, उतना ही बड़ा समाजवादी होता है। वहां समाजवाद के नाम पर सिर्फ परिवारवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed