फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   महापुरुषों के सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत

महापुरुषों के सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत

Mon, 24 Mar 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Mon, 24 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। समाजवादी पुरोधा डॉ. राम मनोहर लोहिया के जन्मदिन और शहीदे आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस पर सपाइयों ने दोनों के सिद्धांताें को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सपा नेता चंद्रभूषण मिश्र के आवास पर कार्यक्रम में दोनों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि उदयभान तिवारी ने कहा कि डॉ. लोहिया और भगत सिंह के सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। क्योंकि दोनों की सोच समाज में खुशहाली लाना था। जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि डॉ. लोहिया के सप्तक्रांति को सुचारु रूप से लागू करने की जरूरत है। चंद्रभूषण मिश्र ने कहा कि लोहिया के विचार आज पूरी तरह से प्रासंगिक हैं। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रामकेवल यादव और सूर्य नरायन पांडेय, सत्येंद्र सिंह भोलू ने भी लोहिया के सिद्धांताें पर चलने को कहा। संचालन जिला सचिव फूलचंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर सदर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, मधुवन यादव, रजवंत यादव, सज्जू, चीनी चौधरी, शिवेंद्र पांडेय, सयुस जिलाध्यक्ष अरविंद सोनकर, महेश पांडेय, घनश्याम यादव, रमेश, राहुल यादव, मोहित चौधरी, जुग्गीलाल, सदावृक्ष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed