फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बलिदान दिवस पर याद किए गए शहीदे आजम भगत सिंह

बलिदान दिवस पर याद किए गए शहीदे आजम भगत सिंह

Mon, 24 Mar 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Mon, 24 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस पर जनपद में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर उनको याद किया गया। लोगों ने उनके जीवन इतिहास पर प्रकाश डाल देश को दासता की जंजीरों से मुक्ति दिलाने में उनके बलिदान को सराहा और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

चित्रांश क्लब के जिला संयोजक अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में वालंटियर सुबह आठ बजे रोडवेज तिराहा स्थित भगत सिंह पार्क में पहुंचे। उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अध्यक्षता कर रहे सर्वेश श्रीवास्तव ने कहा कि ही शहीदे आजम का नाम आते ही सिर गर्व से ऊपर हो जाता है। देश की आजादी के लिए उन्होंने हंसते हुए फांसी के फंदे को चूम लिया था। उनके संकल्पों पर चलकर ही देश को एकता के सूत्र में बांधा जा सकता है। मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने कहा कि यह उनका साहस ही था कि असेंबली में बम फेंककर अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया था। जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भगत सिंह में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा था। फांसी से पूर्व अपनी मां से अंतिम मुलाकात में अपनी मां से कहा कि मेरी लाश को लेने मत आना, क्योंकि तुम अपने आंसू नहीं रोक पाओगी। लोग कहेंगे कि भगत सिंह की मां रो रही है। इससे उनकी शहादत और भारत मां का अपमान होगा। इस मौके पर राजेश चित्रगुप्त, शैलेष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, कमलेश, संजय, अविनाश श्रीवास्तव, प्रेमनाथ, राहुल श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव आदि ने भी भगत सिंह को नमन किया।
विज्ञापन

भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अंकुर वर्मा ने कहा कि देश के लिए सर्वस्व बलिदान कर देने वाले भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव जैसे अमर बलिदानियों से प्रेरणा लेकर देश को सशक्त बनाया जा सकता है। इस अवसर पर अभिषेक शुक्ल, पवन वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, संजय, रजनीश वर्मा, श्रीचंद्र गुप्ता, सूरज, बलवंत, महादेव पांडेय, लवकुश, गौरव श्रीवास्तव, आशीष सिंह आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज गांधीनगर में साप्ताहिक हवन के बाद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान को याद किया गया। उदयभान आर्य, राधेश्याम सिंह, हरिपति पांडेय ने शहीदों की गाथा पर प्रकाश डाला। मंत्री मुरलीधर भारती ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने का युवाओं से आह्वान किया।
इसी क्रम में शहीद स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीदे आजम भगत सिंह और अन्य शहीदों को याद किया गया। सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद्र चौधरी ने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान के चलते ही हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। कहा कि उनके बताए रास्तों पर चलने की जरूरत है। प्रेमचंद साहित्य कल्याण संस्थान के संस्थापक सत्येंद्र नाथ मतवाला ने कहा कि हम सभी को आजादी को बचा कर रखना होगा। तभी शहीदों का बलिदान सार्थक होगा। एडवोकेट श्याम प्रकाश शर्मा और समिति के सचिव रामेश्वर ओझा ने शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलकर देश की अखंडता के लिए सभी को तैयार रहने की अपील की। इस अवसर पर भाकियू के जिलाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष दीवान चंद पटेल, राजेंद्र चौधरी, दूधनाथ चौधरी, राम सुमेरन, मतीम अंसारी, जितेंद्र गुप्ता, प्रिंस, रियाज अहमद, करीम आदि लोग उपस्थित रहे।

-----
‘आप’ कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह को किया नमन
बस्ती। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने जिला संयोजक भगवानदीन समदर्शी के नेतृत्व में रोडवेज तिराहे पर स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। कहा कि भगत सिंह और अन्य शहीदों ने अंग्रेजी हुकूमत की जड़ को हिला दिया था। उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर सत्यप्रकाश वर्मा, अलाउद्दीन, वीरेंद्र गुप्ता, सीपी गुप्ता, हरजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed