फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   स्वर्णिम समय था वैदिक काल: आचार्य स्वदेश

स्वर्णिम समय था वैदिक काल: आचार्य स्वदेश

Fri, 07 Mar 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Fri, 07 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित प्रधान आचार्य स्वदेश का गुरुवार को आर्य समाज नई बाजार में फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। उनके साथ नरेंद्र देव वानप्रस्थी और शंकर मुनि वानप्रस्थी भी बस्ती पहुंचे।
विज्ञापन

आचार्य स्वदेश ने कहा कि वैदिक काल भारत का स्वर्णिम समय था। इस दौरान भारत प्रत्येक क्षेत्र में सिरमौर बना रहा। वेद का पढ़ना, पढ़ाना, सुनाना, सबके लिए अनिवार्य था। महाभारत युद्ध के बाद से हमारा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, राजनीतिक और सामाजिक पतन प्रारंभ हो गया। गुरुकुल शिक्षा पद्धति बंद होने के बाद मैकाले की शिक्षा पद्धति ने वैदिक (भारतीय) संस्कृति को काफी नुकसान पहुंचाया। संस्कृत, संस्कार और संस्कृति का आपस में अटूट संबंध है।
विज्ञापन

शंकर मुनि वानप्रस्थी ने संगठन आर्य समाज की मजबूती पर बल दिया। कहा कि घर घर जाकर वैदिक संस्कृति का प्रचार करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आर्य समाज नई बाजार के प्रधान ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि जब तक वेदों की ओर नहीं लौटेंगे, तब तक समाज से ढोंग, पाखंड, भ्रष्टाचार, व्यभिचार का खात्मा नहीं होने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंकज आर्य, बृजमंगल देव बरनवाल, हरिपत पांडेय, हरीराम आर्य, सुरेंद्र शर्मा, नवल किशोर, दीपक कुमार, वेद कुमार आर्य, गरुणध्वज पांडेय, प्रियंका आर्य, विश्वनाथ शर्मा, मुरलीधर भारती, राधेश्याम आर्य, त्रियुगीनरायण चौधरी, देवव्रत आर्य, भगवान दास, आदित्यनरायन गिरि, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed