Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रंगारंग कार्यक्रम और स्टॉल रहे युवा महोत्सव के आकर्षण

रंगारंग कार्यक्रम और स्टॉल रहे युवा महोत्सव के आकर्षण

Mon, 13 Jan 2014 05:44 AM IST
Basti
Basti Updated Mon, 13 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय युवा दिवस पर शनिवार से शुरू हुए बस्ती युवा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ व्यंजनों के स्टॉल महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बस्ती विकास समिति की ओर से आयोजित युवा महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ डॉ. कैप्टन पीएल मिश्र ने किया। रविवार को दो वर्गों में भाषण, मेंहदी, चित्रकला और गायन प्रतियोगिता कराई गई। जूनियर वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में जज के रूप में फिल्म जगत से जुड़े अशोक त्रिपाठी अत्री रहे। महोत्सव में लंदन टी स्टाल, श्रीजल फास्ट फूड आदि के स्टॉल भी लगाए गए थे। कार्यक्रम के आयोजक मंडल के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि बस्ती युवा महोत्सव के आयोजन का मकसद सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है। महोत्सव के सफल प्रतिभागी विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। समिति प्रतिभाओं को अवसर देकर उन्हें निखारने का काम करती है। कार्यक्रम का संचालन बस्ती विकास समिति के सचिव अभिषेक पाठक, श्रेयांश सिंह और ऋतिक ने किया। इस मौके पर समिति के संरक्षक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, विशाल पांडेय, पवन वर्मा, महेंद्र त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल, अखिलेश दुबे, केके उपाध्याय, आकाश, दिलीप श्रीवास्तव, संतोष सिंह, प्रवीण, नवीन, संजय पांडेय, अनूप मिश्र, राजेंद्र प्रताप, कामिनी, प्रशांत त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, दीपक गौड़, राकी गुप्ता, अवधेश चौरसिया, अंकुर गुप्ता, पवन, इंद्रेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मानव श्रृंखला बनाकर दी गई एड्स से बचाव की जानकारी
बस्ती। जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए एड्स बचाव की जानकारी दी गई। समिति की ओर से परमेश्वर दत्त ईश्वरी देवी इंटर कॉलेज के छात्राें ने मानव श्रृंखला बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस में मनाई जाती है। युवा वर्ग के ऊपर समाज को नई दिशा देने की जिम्मेदारी है। युवाआें को उनके पद्चिन्हों पर चलकर समाज से एड्स जैसी भयावह बीमारी को दूर करने के लिए सामाजिक जागरुकता बढ़ानी होगी। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. सीके वर्मा ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘यूथ माइग्रेसन मूविंग डेवलपमेंट फारवर्ड’ युवाआें के नाम पर तय की गई है। युवा समाज में यह संदेश फैलाने में मदद करें कि एड्स से घृणा करें, रोगी से नहीं। कॉलेज में एड्स जागरूकता विषय पर कला प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कई स्कूल के बच्चाें ने प्रतिभाग किया। पुष्पा चौधरी, अर्जुन कुमार और संजय को बेहतर प्रदर्शन पर डीटीओ डॉ. वर्मा ने नकद धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में कॉलेज के प्रबंधक अशोक शुक्ला, ग्रामीण विकास सेवा समिति रामललित यादव, प्रधानाचार्य कमला देवी, डॉ. जमाल अहमद, डॉ. मानवेंद्र पाल, पंकज यादव, मनोज बरनवाल, संजय पांडेय, भूखंड चौरसिया, अमित कुमार, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ खान आदि लोग मौजूद रहे।

‘युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे विवेकानंद’
बस्ती। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विभिन्न संगठनों और संस्थानों ने कार्यक्रम आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलने से ही विश्व का कल्याण होगा।
स्वामी विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सार्घशती समारोह का समापन हो गया। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष रह चुके डॉ. रामदल पांडेय ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जीवन में संपूर्ण रूप से चरित्र निर्माण को प्रमुखता दिए जाने और सत्य के आलंबन पर जोर दिया। उनके विचारोें को आज भी प्रासंगिक बताते हुए कहा कि वे युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। इसी क्रम में जनता होटल के सामने मानव श्रृंखला बनाई गई। इसके पूर्व सुबह छह बजकर 33 मिनट पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया। इस मौके पर विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान, जगदीश, नागेश्वर, आशीष, सुनील बागी, प्रणव पांडेय, प्रभाकर, अभिनव, अजीत आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में हियुवा के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी के आवास पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर मिष्ठान वितरण किया गया। प्रदेश मंत्री अरुण भारती ने कहा कि स्वामीजी का मानना था कि अवरोध, एकाकीपन, एकता का अभाव, महिलाओं की खराब स्थिति और आम लोगो के हितों की अनदेखी भारत की दुर्दशा का कारण है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम बिहारी गौड़ ने कहा कि विवेकानंद जी का सामाजिक दर्शन श्रीमद्भागवत गीता के कर्मयोगी की अवधारणा से प्रेरित था। जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने नगर पालिका प्रशासन से शहर के एक चौराहे का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा जाए। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत, हियुवा के जिला संयोजक विजय आर्य, महामंत्री नंदीश्वरदत्त ओझा, बबलू यादव, कन्हैयालाल, संजय मद्धेशिया, अनिल श्रीवास्तव, विनय यादव, रामसूरत दुबे, शिवसहाय चौधरी, दिनेश यादव, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर पुष्पार्चन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को युवा शक्ति का प्रेरणा स्रोत बताया। इस मौके पर तेजेंद्र प्रताप शुक्ल, प्रभाकर राव देशमुख, प्रभाकर उपमन्यु, अमित गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव, सत्येंद्र चौधरी, अभिनव उपाध्याय, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रिंस शुक्ल, विशाल श्रीवास्तव, राहुल शुक्ल, अमर पांडेय, आशीष दुबे, अभय तिवारी, आकाश सिंह, जगदीश मिश्र, विमल, विनोद, भूपेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।



सल्टौआ में भी कई आयोजन हुए
सल्टौआ। विवेकानंद लोक विकास संस्थान की ओर से सल्टौआ स्थित कार्यालय पर रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सत्यराम मौर्य व राधेश्याम चौधरी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की। संस्थान के अध्यक्ष सत्यराम मौर्य ने कहा कि स्वामी जी ने वर्ष 1893 के शिकागो सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करके अपनी कुशल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर स्वामीनाथ यादव, रवीन्द्र नाथ शुक्ल, महेन्द्र कुमार, संगीता देवी, पुष्पा देवी, कौशल कुमार, त्रिलोकी प्रसाद, सम्पूर्णानन्द पांडेय, आदर्श कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में कूपनगर चौराहे पर राष्ट्रीय युवा कोर के सदस्यों ने बैठक करके स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को युवा सप्ताह के रूप में मनाया। दीनानाथ वर्मा, इसरार अली, मदनलाल, ओम प्रकाश चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed