{"_id":"65-80021","slug":"Basti-80021-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाउन एरिया में शामिल होगी ग्राम पंचायत चेतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाउन एरिया में शामिल होगी ग्राम पंचायत चेतरा
Basti
Updated Sun, 12 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नगर पंचायत बभनान की सीमा के विस्तार का प्रस्ताव नगर पंचायत बोर्ड ने स्वीकृत कर दिया है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से डीएम को ग्राम चेतरा को नगर पंचायत में शामिल करने का आवेदन किया है। डीएम अनिल कुमार ने एडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया है। ग्राम पंचायत चेतरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य और वार्ड के सदस्यों सहित ग्राम वासियों की ओर से प्रस्ताव दिया गया था।
नगर पंचायत बभनान के अध्यक्ष सईद अहमद ने बताया कि नगर पंचायत वार्ड संख्या एक अंबेडकर नगर के सटे ग्राम पंचायत चेतरा है, इसकी आबादी 1700 है। इस ग्राम पंचायत में मुंडेर, उसका, पिकौरा और सोनहटी राजस्व गांव आते हैं। इस ग्राम पंचायत के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। विकास के मामले में यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है। गांव में सड़क, पानी, बिजली व जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते आए दिन संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी रहती है। यहां के लोगों ने एक जुट होकर ग्राम पंचायत चेतरा को नगर पंचायत में शामिल करने का प्रस्ताव बोर्ड को दिया। प्रस्ताव देने वालों में विजय बहादुर सिंह, महेश कुमार मिश्र, धर्मराज सिंह, रामचंद्र, पंकज सिंह, रामचंद्र यादव, राम फल वर्मा, राम वचन मिश्र, राम प्रताप सिंह आदि शामिल है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि गांव वालों की समस्याओं को देखते हुए सात दिसंबर 2013 को बोर्ड की बैठक में ग्राम पंचायत चेतरा को नगर पंचायत में शामिल करने का निर्णय लिया गया। डीएम को बोर्ड में लिए गए निर्णय से अवगत कराते हुए उनसे कार्रवाई की मांग की गई है।