{"_id":"65-79490","slug":"Basti-79490-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
Basti
Updated Sat, 04 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र शुक्ल ‘जिप्पी’ के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। राज्यपाल को जिला प्रशासन के माध्यम से 5 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच और अपने कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लेने की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह घटना भ्रष्टाचार से चौतरफा घिरी कांग्रेस और सपा की मिलीभगत से हुई है। भ्रष्टाचार के मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ जांच की मांग करने पर मोेर्चे के पदाधिकारियों पर लाठी चार्ज कराकर उत्पीड़न करने की कोशिश की जा रही है। मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, गोरखपुर महानगर के भाजयुमो जिलाध्यक्ष बड़े राय के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के भी कई नेताओं कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। क्याेंकि वह भ्रष्टाचार मिटाने की बात कर रहे थे। हम ऐसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के विरोध में संघर्ष जारी रहेगा।
भाजपा के जिला मंत्री परमेश्वर शुक्ल ने कहा कि देश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। जनता नरेंद्र मोदी के आह्वान पर परिवर्तन का मन बना चुकी है, इससे भयभीत कांग्रेस भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई के स्थान पर अन्याय का विरोध करने जुल्म ढा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। मोर्चे के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखंड प्रताप सिंह ने संगठन के लोगों पर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लेने की मांग की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉ. पंकज दुबे, शिवांशु मिश्रा, महामंत्री नीतेश शर्मा, मंत्री अनिल पांडेय, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, दिवाकर सोनकर, ऋषभ शुक्ला, संजय मिश्रा, अभिषेक पांडेय, महेश दुबे, राजन ठाकुर, प्रेम कुमार चौधरी, ओंकार चौधरी, पंकज चौधरी, राज चौधरी, ज्योतिष पांडेय, शोभित गोस्वामी, पंकज सोनी, लक्ष्मी मिश्रा, रमेश मिश्रा, वशिष्ठ शुक्ला, अजीत कुमार, विपिन, अवनीश शुक्ला, काजल देवी के साथ ही भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चे के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।