{"_id":"65-75828","slug":"Basti-75828-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल बचाने को हर्रैया जप्ती गांव के लोगों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल बचाने को हर्रैया जप्ती गांव के लोगों ने दिया धरना
Basti
Updated Sun, 10 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती चीनी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मिल चालू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। वहीं 12 नवंबर को आयोजित बस्ती बंद को कई संगठनाें का समर्थन मिला है। सदर विकास खंड के हर्रैया जप्ती गांव के गांव वालों ने धरना स्थल पर पहुंचकर हर हाल में मिल चलाने की आवाज बुलंद की। नेतृत्व किसान नेता मेवालाल चौधरी ने किया। कहा कि मिल बंदी की घोषणा करना अन्यायपूर्ण है। सूर्यमणि चतुर्वेदी ने कहा कि मिल बंदी प्रबंधन व सरकार की साजिश है। प्रशासन भी मिल प्रबंधन के पक्ष में खड़ा है। इस हकीकत को समझ कर अब किसान व श्रमिकों ने इस लड़ाई को स्वयं अपने हाथों में ले लिया है। धरने को श्रमिक नेता जयप्रकाश सिंह, राकेश पांडेय, सुरेंद्र मिश्र, आशुतोष सिंह, रमेश ंसिह, मुस्ताक आदि ने संबोधित किया। धरने में रामजीत, सुरेंद्र चौधरी, श्रीनेवास, अशोक मिश्रा, श्रीराम, लक्ष्मी नरायन तिवारी, अनिरुद्ध प्रसाद, सतई, मायाराम, इंद्रजीत, ज्ञानदास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-----------
बंदी के समर्थन का दावा
12 नवंबर को बस्ती बंद को अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच ने बैठक कर समर्थन किया है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मिल बंदी के विरोध में 12 के आंदोलन को मंच पूरा समर्थन करेगा। इसके लिए टिनिच से सैकड़ों कार्यकर्त्ता बंदी के दिन मुख्यालय पहुंचेेंगे। बैठक में मंडल प्रभारी चंद्रेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, संजय प्रताप सिंह, शेर बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अजय सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, मनोज सिंह, आशीष सिंह आदि शामिल रहे। वहीं माकपा नेता केके त्रिपाठी ने बयान जारी कर कहा है कि बस्ती बंद के लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ता संगठनों से मिलकर समर्थन मांगा। इस पर विभिन्न अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारियाें ने लिखित समर्थन देकर आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा जताया है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता विजयसेन सिंह, आईपीएफ के राज नरायन मिश्र, माकपा के वीरेंद्र प्रताप मिश्र, भाकियू के जयराम वर्मा, नौजवान सभा के सतीश सिंह, अधिवक्ता देवेंद्र सिंह, विवेकानंद सिंह, राजकुमार वर्मा आदि शामिल रहे।