{"_id":"65-69837","slug":"Basti-69837-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 15 अग्रसारण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 15 अग्रसारण केंद्र
Basti
Updated Fri, 09 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में व्यक्तिगत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए 15 अग्रसारण केंद्र तय किए हैं। प्रति केंद्र अधिकतम 800 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों का अग्रसारण किया जाएगा। इनमें हाईस्कूल के 500 और इंटर के 300 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षा निदेशक और सभापति के आदेश के क्रम जिले में 2014 की बोर्ड परीक्षा के लिए 15 अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कालेज बस्ती, राजकीय बालिका इंटर कालेज बस्ती, किसान इंटर कालेज भानपुर, नेशनल इंटर कालेज हर्रैया, एमपीवीपी इंटर कालेज हर्रैया, वीपी राघव इंटर कालेज खोरिया, लालबहादुर शास्त्री इंटर कालेज मुसहा, बीआर इंटर कालेज हर्रैया, रामराज पांडेय इंटर कालेज रोहदा, जनता इंटर कालेज लालगंज बारीघाट, हंसराज लाल इंटर कालेज गनेशपुर, विवेकानंद इंटर कालेज दुबौलिया, किसान इंटर कालेज बभनान, सर्वोदय इंटर कालेज नेवादा और आदर्श इंटर कालेज बरगदवा शामिल है।
इंटरमीडिएट परीक्षा में व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में सम्मलित होने वाले परीक्षार्थियों (पत्राचार से मुक्त परीक्षार्थियों को छोड़कर) के परीक्षा आवेदन पत्र पत्राचार शिक्षा संस्थान इलाहाबाद की ओर से निर्धारित पत्राचार पंजीकरण केंद्र की ओर से अग्रसारित किए जाएंगे। प्रदेश के बाहर/विदेशी नागरिकों के पंजीकरण की व्यवस्था जिला मुख्यालय पर की जाएगी। ऐसे लोगों को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति तभी मिलेगी, जब वे प्रदेश में दो वर्ष से निवास करने का प्रमाण परीक्षा आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करेंगे। यह नियम अनुत्तीर्ण और कश्मीरी परीक्षार्थियों पर लागू नहीं होगा। नगर क्षेत्र के बालकों के पंजीकरण केंद्र से बालिकाओं का आवेदन पत्र किसी भी दशा में अग्रसारित नहीं होगा। इंग्लिश मीडियम के अभ्यर्थी जिला मुख्यालय पर जीआईसी या फिर जीजीआईसी में आवेदन पत्र जमा करेंगे। अन्य केंद्रों पर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे।
विज्ञापन
केंद्रों के निर्धारित विद्यालय कोड
राजकीय इंटर कालेज बस्ती (2516), राजकीय बालिका इंटर कालेज बस्ती (2517), किसान इंटर कालेज भानपुर (2600), नेशनल इंटर कालेज हर्रैया (2589), एमपीवीपी इंटर कालेज हर्रैया (2578), वीपी राघव इंटर कालेज खोरिया (2528), लालबहादुर शास्त्री इंटर कालेज मुसहा (2577), बीआर इंटर कालेज हर्रैया (2585), रामराज पांडेय इंटर कालेज रोहदा (2582), जनता इंटर कालेज लालगंज बारीघाट (2522), हंसराज लाल इंटर कालेज गनेशपुर (2532), विवेकानंद इंटर कालेज दुबौलिया (2594), किसान इंटर कालेज बभनान (2588), सर्वोदय इंटर कालेज नेवादा (2605)और आदर्श इंटर कालेज बरगदवा(2601)।