फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   91 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ

91 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ

Tue, 02 Apr 2013 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Tue, 02 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। प्रदेश के लोक निर्माण, सहकारिता, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, भूमि विकास जल संसाधन मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को बस्ती जिले में विकास परियोजनाओं की घोषणा की। उन्हाेंने 12 अरब की लागत से तैयार होने वाली 91 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

हर्रैया में चल रहे मनवर महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बहुप्रतीक्षित कलवारी टांडा पुल का निर्माण कार्य 30 जून तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। जिले के लिए मांगी गई सड़कों, पुलों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर कराया जाएगा। मखौड़ा धाम के विकास पर प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर ही लोक निर्माण मंत्री ने 1200 करोड़ रुपये से बनने वाली 91 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। मंत्री ने परशुरामपुर विकास खंड में विभागीय निरीक्षण गृह बनवाने का आश्वासन दिया। कहा कि प्रस्तावित रामजानकी मार्ग और बस्ती महुली मार्ग के निर्माण कार्यो पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही जागरूक लोग भी नजर रखें।
विज्ञापन

पशुपालन और लघु सिंचाई मंत्री राजकिशोर सिंह ने मनवर महोत्सव की जानकारी दी। बताया कि आयोजन कई साल पहले शुरू किया गया था। पूर्ववर्ती सरकार ने इसे बंद कर दिया था। मनवर नदी जनता की आस्था से जुड़ी है, ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग पर मनवर महोत्सव दुबारा शुरू किया गया है। खेल कूद और युवा कल्याण राज्य मंत्री रामकरन आर्य ने कहा कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है। यहां के लोगों की अपेक्षाएं सरकार से अधिक हैं। इसके पूर्व लोक निर्माण मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने शिवपाल सिंह यादव को स्मृति चिह्न भेंट किया। उन्होंने 2015 लाभार्थियों में सोलर लाइट उपकरण का वितरण किया। इस मौके पर विधायक अभय सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, बृज किशोर सिंह डिंपल, सुमन सिंह, दीपक मिश्र, खादिम हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ प्रमुख परियोजनाएं
: ऐतिहासिक रामजानकी मार्ग।
: लकड़मंडी परसरामपुर-परसा मार्ग।
: महूघाट-विशेषरगंज मार्ग।
: जिला अस्पताल-सोनूपार मार्ग।
: कुआनो पर दविला घाट पुल।
: महसों चंगेरवा मार्ग।
: परसरामपुर ब्लाक में निरीक्षण गृह।
: हर्रैया के मुर्दहवा घाट पर पुल आदि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed