फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सपा के घोषित प्रत्याशी का जोरदार स्वागत

सपा के घोषित प्रत्याशी का जोरदार स्वागत

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। लोकसभा क्षेत्र बस्ती से घोषित सपा प्रत्याशी बृजकिशोर सिंह डिंपल का शनिवार को बस्ती पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत में सड़कों पर नजर आए।
विज्ञापन

लखनऊ से अपने भाई कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के साथ पहुंचे बृज किशोर सिंह डिंपल को घघौवा पुल पर सपाइयों और समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। राजकिशोर सिंह ने कहा कि सपा मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। सपा सरकार अपने घोषणा पत्र पर अमल कर रही है। कुछ तो पूरी भी हो चुकी हैं। स्वागत से अभिभूत डिंपल सिंह ने कहा कि लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। घघौवा पर स्वागत करने वालों में पार्टी जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, चंद्रभूषण मिश्र, त्रयंबक नाथ पाठक, रामकेवल यादव, खादिम हुसैन, निजामुद्दीन, जमील अहमद, डा. आरडी गोस्वामी, समीर चौधरी,पंडित वर्मा, यज्ञेश पांडेय, अरविंद यादव, महेंद्र नाथ यादव, हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, देवधर वैद्य, अयाज अहमद आदि शामिल रहे। पटखापुर चौराहा, विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, भदावल, महराज गंज, कप्तानगंज, तिलकपुर, गोटवा, फुटहिया और बस्ती शहर में डिंपल का कार्यकर्ताओ ने स्वागत कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


आसमान सिंह सहित कई सपा में शामिल
कप्तानगंज। कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह और सपा प्रत्याशी डिंपल सिंह के सामने कुदरहा के प्रमुख प्रतिनिधि आसमान सिंह, संतोष पाल, पप्पू पांडेय, विनोद पांडेय, महंत पाल, संजीव सिंह, राजन पाल, पिंकू पाल, रामशंकर पाल, आशुतोष सिंह, हरेंद्र पाल, अप्पू यादव आदि ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि आसमान सिंह और उनके सहयोगी बसपा से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed