{"_id":"65-53677","slug":"Basti-53677-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेक हुआ छात्रसंघ चुनाव का प्रचार अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेक हुआ छात्रसंघ चुनाव का प्रचार अभियान
Basti
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशी मेसेज और फेसबुक के जरिए वोट मांग रहे हैं। प्रत्याशी छात्र-छात्राओं के घर तक संपर्क अभियान चला रहे हैं।
शिवहर्ष किसान पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 22 और 23 नवंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें अध्यक्ष के तीन, उपाध्यक्ष और महामंत्री के दो-दो नामांकन पत्र बिके हैं। अब 27 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है। ऐसे में छात्रनेताओं ने छात्र/छात्राओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। कोई छात्र/छात्राओं के हितों को लेकर धरना प्रदर्शन कर उन्हें प्रभावित करने की जुगत में लगा हुआ है तो कोई अन्य तरीकों से छात्र/छात्राओं को रिझाने में। छात्र नेता सुबह-शाम कोचिंग क्लासों में भी पहुंच रहे हैं। वहां छात्र/छात्राओं से बात समर्थन मांग रहे हैं। छात्र नेता छात्रनेता आलोक पांडेय और अभिषेक उपाध्याय कहते हैं कि मोबाइल से मेसेज के जरिए छात्र/छात्राओं से सहयोग मांग रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ तो फेस बुक के जरिए भी अपना प्रचार कर रहे हैं।
छात्र नेताओं के प्रचार के तरीके
: मोबाइल मेसेज और काल।
: फेसबुक पर अनुरोध।
: त्यौहारों के बहाने शुभकामनाएं ।
: आकर्षक कलेंडर वाला हैंडबिल।
: सुबह शाम कोचिंग सेंटर पर उपस्थिति।
: रिश्तेदारों के जरिए दबाव बनाना।