{"_id":"65-53605","slug":"Basti-53605-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकारी को भी नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकारी को भी नोटिस
Basti
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। रामनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रभान को शोकाज नोटिस दिया गया है। उन पर खैरा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में गड़बड़ी का आरोप है। डीपीआरओ ने उन्हें नोटिस के साथ निलंबन की चेतावनी दी है।
खैरा निवासी आदित्य प्रकाश सिंह ने लोकायुक्त से ग्राम प्रधान खैरा सुभावती और ग्राम पंचायत अधिकारी पर कई आरोप लगाए थे। डीएम ने डीडीओ, डीपीआरओ और एक्सईएन आरईएस की टीम गठित कर मामले की जांच कराई तो पाया गया कि ग्राम पंचायत में फर्जी तरीके से विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कराया गया। खड़ंजा निर्माण के दौरान नाली का निर्माण भी नहीं कराया गया। इससे शिकायतकर्ता के दरवाजे के सामने जलजमाव की स्थिति बन गई।